झारखंड लोक सेवा आयोग घोटाला : सीबीआई की विशेष अदालत ने चार्जशीट पर लिया संज्ञान…60 आरोपियों को समन जारी!

Jharkhand Public Service Commission scam: CBI special court takes cognizance of charge sheet... summons issued to 60 accused!

सीबीआई की विशेष अदालत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की दूसरी नियुक्ति प्रक्रिया में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। अदालत ने चार्जशीट में नामजद आरोपियों को समन जारी करने का आदेश दिया है। सीबीआई ने इस मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 60 लोगों को आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया कि 12 परीक्षार्थियों के नंबर जानबूझकर बढ़ाए गए थे। इसके लिए कॉपियों में हेरफेर की गई और इंटरव्यू में मिले वास्तविक अंकों में भी बदलाव किया गया।

सीबीआई ने इस मामले की जांच 12 साल बाद पूरी कर अक्टूबर 2023 में रांची सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने अब इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने 2012 में जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इससे पहले, मई 2023 में भी सीबीआई ने 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई की चार्जशीट में कई ऐसे अधिकारियों के नाम हैं, जो अब प्रमोशन पाकर एसपी बन चुके हैं। इसके अलावा जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य और कई अन्य अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। जेपीएससी के पूर्व अधिकारी दिलीप कुमार प्रसाद (पूर्व अध्यक्ष), गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद सिंह नागेश, एलिस उषा रानी सिंह, अरविंद कुमार, सोहन राम आदि। वहीं अन्य अधिकारी में प्रशांत कुमार लायक, राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरिशंकर बड़ाइक, हरिशंकर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजूर, मुकेश कुमार महतो, एसए खन्ना, बटेश्वर पंडित, परमानंद सिंह, अल्बर्ट टोप्पो, एस अहमद, नंदलाल, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानूराम नाग, लाल मोहन नाथ शाहदेव, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजलि, संगीता कुमारी, रजनीश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, कुमार शैलेंद्र और हरि उरांव सहित अन्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close