झारखंड :राज्यकर्मियों के खाते में आए वेतन, छठ के अंतिम समय में जागी सरकार, अनुबंध कर्मी नाराज

रांची।झारखंड सरकार के कर्मचारियों को नवंबर का वेतन समय से पहले खाते में आना शुरू हो गया। झारखंड सरकार के आदेश के बाद कर्मियों के वेतन देने की प्रकिया शुरू हुई। कुछ दिन पूर्व से ही राज्य कर्मी इस उम्मीद में सरकार के आदेश की उम्मीद जता रहे थे कि छठ पर्व को देखते हुए वेतन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

अब 17 नवंबर को वित्त विभाग के आदेश के बाद कर्मियों के अकाउंट में सैलरी ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार (17 नवंबर) को यह जानकारी दी गई.इस आदेश का लाभ राज्य भर में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को नहीं मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य भर में सभी विभागों में अनुबंध पर कर्मी कार्यरत है इसके बावजूद अनुबंध कर्मियों के लिए सरकार ने कोई फरमान जारी नहीं किया है। मसलन उन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ेगा उनकी सरकार के इस आदेश को देखते हुए अनुबंध कर्मियों में खासी नाराजगी है। अनुबंध कर्मियों का कहना है की किसी भी त्योहार में सरकार हम अनुबंध कर्मियों के लिए वेतन भुगतान का आदेश जारी नही करती, उन्होंने विभाग पर सौतेलेपन का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close