झारखंड SSC ने निकाली बंपर भर्तियां,900 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानें जरूरी जानकारियां..

रांची : झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक पदों (JSSC Recruitment 2022) पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर चयन झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम 2022 (JMSCCE 2022) के द्वारा होगा. परीक्षा का नोटिस झारखंड एसएससी ने रिलीज कर दिया है पर अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट, वेटनरी ऑफिसर, सेनिटर और फूड इंस्पेक्टर जैसे कई पदों (Jharkhand Sarkari Naukri) पर भर्ती होगी.

झारखंड म्युनिसिपल सर्विस परीक्षा (JMSCCE Recruitment 2022) के लिए जेएसएससी (JSSC Bharti 2022) ने अभी केवल नोटिस जारी किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन की तिथि

इन पदों पर आवेदन शुरू होंगे 30 मई 2022 से. इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 26 जून 2022.

इस वेबसाइट पर देखें नोटिस

जेएसएससी परीक्षा 2022 का नोटिस देखने के लिए कैंडिडटे्स झारखंड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – jssc.nic.in नोटिस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैकेंसी डिटेल्स

गार्डन सुपरिंटेंडेंट – 12

पदवेटनरी ऑफिसर – 10 पदसेनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर – 24 पदसेनिटरी सुपरवाइजर – 645 पदरेवन्यू इंस्पेक्टर – 184 पदलीगल असिस्टेंट – 46 पद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कैसे करे अप्लाई
    झारखंड एसएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता से लेकर आयु सीमा तक सब अलग है. बेहतर होगा विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें.

कितनी होगी सैलरी

इन पदों पर सैलरी भी पोस्ट के हिसाब से अलग है. मोटे तौर पर न्यूनतम 20,000 रुपए से लेकर अधिकतम 1 लाख रुपए महीने तक सैलरी कैंडिडेट्स पद के अनुसार पा सकते हैं. पे मैट्रिक्स लेवल 2, 3, 4, 5, 6 के हिसाब से पेमेंट होगा.

Related Articles

close