झारखंड: ठनका गिरने से तीन की मौत, कई लोग घायल, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों पर गिरी बिजली

Jharkhand: Three dead, several injured after lightning strikes; lightning hit people during a funeral.

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। रामगढ़ प्रखंड के अलग-अलग गांवों में हुए वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका रेफर किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे गिदबन्ना, खुदीमेरखो, डुमरजोर, आलूबाड़ा और तिलौंधा गांवों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरी। अधिकांश लोग उस समय खेतों में धान रोपाई कर रहे थे, जबकि एक घटना अंतिम संस्कार के दौरान हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेत में धान रोपते समय गई जान

गिदबन्ना गांव में खेत में धान रोप रही आलतामुनी मरांडी (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति राजेंद्र मुर्मू और चार वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दुमका रेफर किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं खुदीमेरखो गांव में खेत में काम कर रहे बाबूलाल हेम्ब्रम (30 वर्ष) की भी वज्रपात से मौत हो गई। डुमरजोर गांव में रोहित कुंअर (35 वर्ष) बिजली की चपेट में आ गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पेड़ के नीचे खड़े लोग भी आए चपेट में

आलूबाड़ा गांव में बारिश से बचने के लिए वटवृक्ष के नीचे खड़ी बबिता देवी और चिंता देवी भी बिजली गिरने से घायल हो गईं। दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है।

 

अंतिम संस्कार के दौरान भी गिरी बिजली

तिलौंधा गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में चुड़का टुडू और देवघरिया मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दुमका रेफर किया गया है।

 

डॉक्टर ने दी जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार मंडल ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुई इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close