झारखंड : इस दिन रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आ रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा तीन लेयर में की जा रही है. बता दें राष्ट्रपति बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में 15 फरवरी को शामिल होंगी. उनकी सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. सुरक्षा में 10 आइपीएस अधिकारी की भी तैनाती होगी.

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो 14 व 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी. इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जायेगा.ट्रैफिक रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी की जायेगी. कई जगह ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे.

1000 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को हर रोड में तैनात किया जायेगा. उनकी सुरक्षा को लेकर डीआइजी सह एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आइपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और काफी संख्या में जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी लगाये जायेंगे.

सुरक्षा में रांची पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल, सेना के जवान की भी तैनाती रहेंगे. रांची पुलिस, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, इको, जिला बल की लाठी पार्टी तैनात रहेगी. ऊंची इमारतों से भी सुरक्षाकर्मी निगहबानी में लगे रहेंगे. साथ ही स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी सादे लिबास में विभिन्न इलाकों में तैनात रहेंगे. सेना के जवान भी अपने स्तर से जगह-जगह तैनात रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close