झारखंड: जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, भाजपा ने दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, विधायक दल की बैठक में …

Jharkhand: Jharkhand will soon get the Leader of Opposition, BJP appointed two observers, in the meeting of the legislative party...

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा को अब जल्द ही नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए आब्जर्बरों की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही दो पर्यवेक्षक झारखंड आयेंगे और विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन करेंगे। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुन पायी है। इसे लेकर सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पार्टियां लगातार इसके लिए बीजेपी पर तंज कसती हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता के चयन के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि भूपेंद्र यादव केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री हैं, जबकि डॉ के लक्ष्मण ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close