झारखंड शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट में JSSC ने रिपोर्ट की पेश, जानिये क्या है पूरा विवाद, जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने 258 याचिकाएं की है दायर

Jharkhand Teacher Recruitment: JSSC submits report to the High Court; understand the entire dispute that has prompted candidates to file 258 petitions.

रांची। हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति-2016 मामले में शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। झारखंड में लंबे समय से विवादों में शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच कर रहे वनमैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के समक्ष झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब आयोग ने याचिकाकर्ताओं को रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 अगस्त 2026 तक का समय दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में ऑनलाइन आयोजित सुनवाई के दौरान आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति है तो संबंधित पक्ष निर्धारित तिथि तक अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद अगली सुनवाई में मामले पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट की रोक के बावजूद हुई नियुक्तियों का मांगा गया था ब्योरा

आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने JSSC को निर्देश दिया था कि वह 18 सितंबर 2019 से 2 अगस्त 2022 के बीच हुई उन नियुक्तियों का विषयवार पूरा विवरण प्रस्तुत करे, जो न्यायालय द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने के बावजूद की गई थीं।शनिवार को आयोग ने इसी संबंध में अपनी रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट के आदेश पर बना था वनमैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन

शिक्षक नियुक्ति का यह मामला मीना कुमारी एवं अन्य अभ्यर्थियों द्वारा दायर 258 याचिकाओं से जुड़ा है। अभ्यर्थियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में वनमैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन का गठन किया था। अब कमीशन फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रहा है।

 

30 जून को हाईकोर्ट में भी होगी सुनवाई

इधर, हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर डिवीजन बेंच में भी सुनवाई जारी है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 जून को प्रस्तावित है, जिस पर नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को हुई ऑनलाइन सुनवाई में सभी पक्षों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

साल 2016 से विवादों में है भर्ती प्रक्रिया

आयोग ने JSSC की रिपोर्ट पर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर 1 अगस्त तक लिखित ऑब्जेक्शन दाखिल करने का निर्देश दिया है।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षकों के 17,786 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती शुरुआत से ही कानूनी विवादों में रही।लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद JSSC ने 26 विषयों की राज्य स्तरीय मेरिट सूची और कटऑफ जारी की थी। भर्ती जिला और राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर की गई, लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी जिनके अंक कटऑफ से अधिक थे। ऐसे अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close