झारखंड : विधानसभा के नवनियुक्त सभापतियों की बैठक में शामिल हुईं कल्पना सोरेन

झारखंड विधानसभा में अगले महीने यानी फरवरी में बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है. सत्र से पहले विधानसभा में समितियों का पुनर्गठन किया गया है जिसकी आज बैठक हुई. बैठक में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. कल्पना सोरेन ने बताया आज झारखण्ड विधानसभा में माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त समितियों के सभापतियों की बैठक में शामिल हुई।

बता दें कुछ दिनों पहले झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के द्वारा विधानसभा की 25 समितियां का गठन किया गया था. जिसमें महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की सभापति कल्पना सोरेन को बनाया गया है. मालूम हो इस विभाग के तले ही मईया योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना की सफलता के कारण ही झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी मानी जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close