झारखंड में फिर लौटेगी कनकनी…अगले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें कब से खिलेगी चटख धूप

Jharkhand will see a return of frost... the temperature will drop by 4 degrees in the next 24 hours, find out when the bright sunshine will begin.

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों, खासकर रांची, गुमला और खूंटी में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य में ऑरेंज अलर्ट घोषित होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है।

शुक्रवार दोपहर से ही राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में घने काले बादल छा गए। कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जो देर रात तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी और शाम का मौसम सुहावना बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी गई है।

बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टनगंज में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने बताया कि 21 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, लेकिन 22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत हैं। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में फिर से 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close