KBC: किस क्रिकेटर के पास नहीं है इंजीनियरिंग की डिग्री? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब..? केबीसी में 12.50 लाख का था सवाल

नयी दिल्ली। क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को मंगलवार को पहला करोड़पति मिला। पंजाब के जसकरण सिंह ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए। 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब उन्हें नहीं पता, जिसके कारण उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। इस दौरान क्रिकेट से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प सवाल पूछा गया. सवाल में खिलाड़ियों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ा हुआ था और यह सवाल 12,50,000 लाख रुपये के लिए पूछा गया था।

आपको बता दें क्रिकेटर से जुड़ा पूछा गया यह सवाल 12.5 लाख रूपए का था। आइए आपको बताते हैं कि इस सवाल के लिए शो में क्या चार ऑप्शन दिए गए थे, और इसका सही जवाब क्या था-सवाल में पूछा गया कि इनमें से किस खिलाड़ी के पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है और ऑपशन में अनिल कुंबले, आर अश्विन, कृष्णमाचारी श्रीकांत और राहुल द्रविड़ का नाम शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जसकरण सिंह को यह पता था कि रविचंद्रन अश्विन और कृष्णमाचारी श्रीकांत के पास डिग्री है। उन्हें अनिल कुंबले सही ऑप्शन सही लग रहा था,लेकिन वह सुनिश्चित नहीं थे। उन्होंने ऑडिशंस पोल लाइफ लाइन का सहारा लिया। ऑप्शन (A) को 30 प्रतिशत और ऑप्शन (D) को 56 प्रतिशत वोट मिला था। जसकरण सिंह ने ऑडियंश के साथ जाने का फैसला किया और वह 12 लाख 50 हजार जीतने में सफल रहे।

आपको बता दें कि अनिल कुंबले ने 1991-92 में बेंग्लुरु के नेशनल स्कूल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के एसएसन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी में बीटेक किया है। कृष्णमाचारी श्रीकांत ने चेन्नई के गिंडी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी। राहुल द्रविड़ ने कर्नाटक के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close