Somwar Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आपके लिए आज शुभ रंग व अंक
Daily Horoscope 22 June 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग, करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

Aaj Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें और उधार के लेन-देन से बचें। सरकारी कार्यों में विलंब संभव है। परिवार की जिम्मेदारियां मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं। व्यापार में बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 9h
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति होगी और विवाह प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि (Gemini)
रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। अपने महत्वपूर्ण कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ सकती है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि (Cancer)
नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने की इच्छा मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। अनुशासन और नियमितता सफलता की कुंजी साबित होगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo)
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। मित्रों के साथ बनाई गई योजनाएं टल सकती हैं। धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra)
कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर में नए अवसर मिलने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मरून
धनु राशि (Sagittarius)
प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जरूरी कार्य दोपहर से पहले पूरे करने का प्रयास करें। व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। नकारात्मक चर्चाओं से दूर रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी प्रियजन से जुड़ी खबर मन को विचलित कर सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जोखिम भरे फैसले फिलहाल टालना ही उचित रहेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि (Pisces)
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में लाभकारी सौदे होने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी







