10 जुलाई 2026 का राशिफल: पैसा, प्यार, नौकरी पर क्या कह रही है राशियां, जानें मेष से मीन तक, किस राशि का दिन रहेगा शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

10 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन।

Daily Horoscope : 10 जुलाई 2026 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम, दांपत्य जीवन और यात्रा के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा उनका दिन।

मेष (Aries)

आज मेहनत और भाग्य दोनों का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी किसी बात पर असहमति जता सकता है, इसलिए धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में मित्रता का भाव रिश्ते को मजबूत करेगा। राजनीतिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज अपनों से ही सतर्क रहने की जरूरत है।

करियर/व्यापार: नया कारोबार धीरे-धीरे गति पकड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

स्वास्थ्य: बाहर का भोजन कम करें, पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

यात्रा: वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ अंक: 4

वृषभ (Taurus)

दूसरों की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। पुराने मनमुटाव दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। जीवनसाथी को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। भाई को जरूर मनाने का प्रयास करें। माता-पिता के हस्तक्षेप के बाद भाईयों के साथ जमीन विवाद आज सुलझ जायेगा।

करियर/व्यापार: संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजनाएं गोपनीय रखें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: नसों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

यात्रा: रिश्तेदारों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 6

 मिथुन (Gemini)

भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दूर रहने वाले प्रेमी की याद आ सकती है। पुलिस से हो सकता है सामना। पुराना केस आज आपको परेशान कर सकता है।

करियर/व्यापार: आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी कारोबार में फायदा मिलेगा। मेहनत का परिणाम थोड़ा कम मिल सकता है।

स्वास्थ्य: दिनचर्या संतुलित रखें।

यात्रा: घूमने-फिरने के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ अंक: 3

कर्क (Cancer)

अपने विचारों को व्यापक बनाने का प्रयास करें। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त स्पेस दें। पत्नी के साथ व्यवहार अच्छा रखे। कुछ गलतफहमी की वजह से दोनों में मनमुटाव को आपस में बैठकर सुलझा लें। पुत्र का विरोध पिता को झेलना पड़ सकता है।

करियर/व्यापार: कारोबार में नए क्लाइंट मिल सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को गोपनीय कार्यों में सावधानी रखनी होगी।

स्वास्थ्य: शरीर में दर्द और नसों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।

यात्रा: यात्रा लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक: 1

सिंह (Leo)

आज नई सोच और समझ विकसित होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।अपने से सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों की शिकायत पर ज्यादा ध्यान ना दें, कुछ विवाद ज्यादा बड़ा हो सकता है।

करियर/व्यापार: दोपहर बाद व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है।

स्वास्थ्य: भारी शारीरिक मेहनत से बचें।

यात्रा: नई जगह घूमने का योग है।

शुभ अंक: 3

कन्या (Virgo)

जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नयी प्रापर्टी लेने का प्यान बना रहे हैं, तो मंगलवार तक के लिए टाल दें। बुधवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आपका दिन काफी अच्छा रहेगा।

करियर/व्यापार: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कागजी कार्यों में विशेष सावधानी रखें।

स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को ठंडा रखें।

यात्रा: वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक: 7

 तुला (Libra)

परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।स्वास्थ्यगत कारणों से पूरा परिवार परेशान रहेगा। पुत्र और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। ज्यादा खर्च हो सकता है, थोड़ा संभलकर कदम बढ़ायें।

करियर/व्यापार: रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य: थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

यात्रा: धार्मिक यात्रा का योग है।

शुभ अंक: 5

वृश्चिक (Scorpio)

नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। पिता से किसी बात पर मतभेद संभव है। जीवनसाथी की इच्छाएं पूरी करने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी में विवाद, किसी तीसरी लड़की की वजह से हो सकती है। अपने परिवार को संभालकर चले। प्राइवेसी ज्यादा बनायें रखें।

करियर/व्यापार: रियल एस्टेट में सोच-समझकर निवेश करें। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।

स्वास्थ्य: हल्की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है।

यात्रा: बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

शुभ अंक: 2

धनु (Sagittarius)

दूसरों की मदद करने से खुशी मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं। पुत्र प्रेम संबंध का या तो आज खुलासा कर सकता है, या फिर शादी करने की प्लानिंग बना सकता है। पुत्र से मित्रवत व्यवहार रखें, परिवारिक विवाद को आपस में सुलझायें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।

करियर/व्यापार: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

स्वास्थ्य: तनाव के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।

यात्रा: भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से बचें।

शुभ अंक: 8

मकर (Capricorn)

रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ बच्चों को लेकर छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। पड़ोसियों से जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। भाई भी किसी विवाद की वजह से आपके खिलाफ जा सकता है। मां-पिता के साथ आज ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें। कुछ नयी प्रापर्टी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

करियर/व्यापार: व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

यात्रा: लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं।

शुभ अंक: 9

 कुंभ (Aquarius)

आज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन काफी अच्छा है, कुछ नया प्लान कर सकते हैं। गाड़ी व प्रापर्टी खरीदने का काफी माकूल समय है।

करियर/व्यापार: नई योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। नौकरी बदलने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं।

स्वास्थ्य: मौसम के प्रभाव से बचाव करें।

यात्रा: यात्रा लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक: 8

मीन (Pisces)

आज का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। बेवजह विवादों से दूर रहें। प्रेम संबंधों में भावनाएं मजबूत होंगी। कुछ नया काम करने का सोच रहे हैं, तो सोमवार तक जरूर रूक जायें। पत्नी से विवाद हो सकता है। मायके पक्ष की वजह से दिन भर परेशान रहेंगे। घर में ज्यादा तनाव होने दें।

करियर/व्यापार: धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कारोबार में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

यात्रा: यात्रा से नई ऊर्जा और ताजगी मिलेगी।

शुभ अंक: 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close