सदर अस्पताल में रंगरलियां मना रहा था कैदी, दूसरे राज्य से आई थी कॉलगर्ल, पुलिस की रेड के बाद मचा हड़कंप

वैशाली: बिहार मे कानून व्यवस्था पर चल रहे सवालों के बीच वैशाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जेल में सजा काट रहे कैदी ने सरकारी अस्पतालों को ही कोठा बन दिया। हाजीपुर सदर अस्पताल में कैदियों के मौज मस्ती के लिए कॉल गर्ल की व्यवस्था की गई थी। जिसके बाद बंदी वार्ड में रंगरलिया मनाई जा रही थी। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है कि यह सुविधा किस सजायाफ्ता बंदी के लिए की गई थी। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर करताहा थाना कि पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान वार्ड में आई कॉल गर्ल के साथ कैदी मस्ती कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने कार्रवाई करते हुए कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई और अन्य लोगों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ जारी है।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह वैशाली एसपी मनीष कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। वो भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना से पुलिस महकमे से लेकर सदर अस्पताल तक हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close