कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी… Email में लिखा- ‘शपथ खाता हूं कि तुझे मारूंगा’ …. आरोपी इंदौर में अरेस्ट, धमकी ये थी वजह

गाजियाबाद। मशहूर कवि डा कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए भेजी गई है। कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे की शिकायत पर शुक्रवार की शाम को अज्ञात के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कुमार विश्वास को भेजे धमकी भरे ईमेल में आरोपी ने अरविंद केजरीवाल के कार्यों की सराहना की थी और अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताया था। आरोपी ने ईमेल में लिखा था, ‘मैं शहीद उधम सिंह की शपथ खाता हूं कि तुझे मारूंगा’

इधर आरोपी को देर रात इंदौर मध्य प्रदेश से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम लोकेश शुक्ला बताया जा रहा है, जो आम आदमी पार्टी से खुद को प्रभावित बताता है। डॉक्टर कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने को लेकर आरोपी काफी ज्यादा नाराज था । बीकॉम पास आरोपी आम आदमी पार्टी की नीतियों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से काफी ज्यादा प्रभावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखी प्रतिक्रिया देते थे, जिसकी वजह से लोकेश शुक्ला काफी ज्यादा नाराज था। कुमार विश्वास भगवान श्रीराम का महामंडन करते थे, जो आरोपी लोकेश को बर्दाश्त नहीं था। लोकेश शुक्ला ने कुमार विश्वास को कुछ कविताएं भी मेल की थी, लेकिन कुमार विश्वास ने उन कविताओं पर ध्यान नहीं दिया और ना ही उसे कवि सम्मेलन में बुलाया। जिसकी वजह से नाराज लोकेश शुक्ला ने कुमार विश्वास को धमकी दे दी। लोकेश शुक्ला 23 अक्टूबर से ही कुमार विश्वास को धमकी भरा मेल भेज रहा था। कुमार विश्वास ने इस घटना के बारे में जानकारी दी थी उन्होंने भगवान श्री राम के बारे में गाली देने की नसीहत दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close