लातेहार: पंचायत समिति सदस्य के घर भीषण डकैती, अपराधियों ने बंधक बनाकर की जेवर समेत 10 लाख की लूटपाट

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव में बीती रात पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो के घर भीषण डकैती हुई. डकैतों ने लगभग डेढ़ घंटे तक पंचायत समिति सदस्य समेत उनके परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस दौरान लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति की लूटपाट हुई है।

इस दौरान डकैतों ने सोने की चैन, अंगूठी, नगद समेत लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति की लूटपाट की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार सिंह की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर सभी काम कर रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 7:30 बजे हथियारबंद डकैत घर के पास आए और दरवाजा खुलवाने लगे। सास सुमीना बानो जब दरवाजा खोली तो नकाबपोस लोगों को देखकर डर गई और चिल्लाने लगी।

इसके बाद डकैतों ने महिला को धक्का देकर घर के अंदर कर दिया और घर में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो समेत अन्य लोगों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद डकैतों ने आराम से लगभग डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की। पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के चार सदस्य मौजूद थे। उनके ससुर मोहम्मद कलीम मियां इलाज कराने बाहर गए ‘थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचायत समिति सदस्य की सास सुमीना बानो ने बताया कि 6 की संख्या में डकैत आए थे। इनमें पांच डकैत घर में घुस गए तथा एक डकैत बाहर था। उन्होंने बताया कि सभी डकैतों के पास हथियार थे। उन्होंने बताया कि डकैतों ने परिवार वालों के साथ मारपीट भी की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के ऊपर शक है। जिसे पुलिस को बता दिया जायेगा। इधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी घटना में शामिल होंगे। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close