“जितना जल्दी हो सके देश छोड़ें” इस देश में रहने वाले भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया सर्कुलर

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एजवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर हम बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। मौजूदा स्थित के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों को नाइजर में रहना जरूरी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश (नाइजर) छोड़ने की सलाह दी जाती है।

नाइजर में मौजूदा स्थिति के कारण हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लोगों को सलाह दी है कि जमीन के रास्ते यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने। इसी तरह अरिंदम बागची ने नाइजर की यात्रा की योजना बना रहे लोगों को भी अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी।उन्होंने आगे कहा कि नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिक इसका ध्यान रखें कि नाइजर में फिलहाल हवाई सेवा बंद है. ऐसे में अगर वो सड़क मार्ग से देश छोड़ रहे हैं तो सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब उनसे पूछा गया कि अफ्रीकी देश नाइजर में कितने भारतीय नागरिक हैं तो उन्होंने कहा कि वहां लगभग 250 भारतीय हैं। हम चाहते हैं कि वे सभी रजिस्ट्रेशन करावाएं. वे सभी सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास उन्हें देश से निकालने और रसद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close