हद हो गई ! अब एक्ट्रेस सनी लियोन भी देंगी परीक्षा, एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की तस्वीर …. जांच का आदेश

शिवमोगा (कर्नाटक) : एडमिट कार्ड पर किसी एक्ट्रेस का फोटो लगा होना यह आज पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई थी। ऐसी ही घटना कर्नाटक के रुद्रप्पा कॉलेज से आ रही है। विधार्थी के एडमिट कार्ड पर एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर पाई गई है।

कर्नाटक में 6 नवंबर को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के एक अभ्यर्थी के हॉल टिकट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की लगी तस्वीर वायरल हो रही है। एडमिट करके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने घटनाओं की जांच का आदेश दिए हैं। यह गड़बड़ रूद्रप्पा कॉलेज में तब सामने आई जब एक अभ्यर्थी ने अभिनेत्री की तस्वीर वाला अपना हॉल टिकट दिखाया। जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय तस्वीर अपलोड होने के वक्त यह गड़बड़ी हुई होगी। अभ्यर्थी ने कहा की उसने ऑनलाइन आवेदन नहीं भरा था बल्कि दूसरे लोगों को उसके लिए भरने को कहा था। शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है की अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाता है। जो खास तौर से अभ्यर्थी पास ही होता है तथा कोई और इसे छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

विभाग ने कहा की उसकी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय हॉल टिकट बनाने में कोई भूमिका नहीं होती क्योंकि यह केवल अभ्यर्थी करता है। जन निर्देश विभाग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा की मीडिया इस मुद्दे पर जो भी दिखाएं लेकिन इसे विभाग की कोई भूमिका नहीं है। फिर भी हम पुलिस से मामले की जांच करने तक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ करवाई करने का अनुरोध किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close