LIVE VIDEO : पंचतत्व में विलीन हो रहे हैं दिशोम गुरू, झारखंड के प्रणेता को दी जा रही है अंतिम विदाई…

LIVE VIDEO: Dishom Guru is merging into the five elements, the founder of Jharkhand is being given final farewell...

रांची,/रामगढ़: 5 अगस्त 2025: झारखंड की राजनीति के पुरोधा और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज पंचतत्व में विलीन हो रहे है। । पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में किया जा रहा हैं।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीति के मैदान में चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहे शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोग उन्हें स्नेहपूर्वक ‘दिशोम गुरु’ कहकर संबोधित करते थे, जिसका अर्थ है – आदिवासी समुदाय का मार्गदर्शक।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री, कई पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक सहित हजारों लोग शामिल हुए। पूरे झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है और झंडे आधे झुके रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलनकारी, समाज सुधारक और जनता के सच्चे सेवक भी थे। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है।”

शिबू सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन में कई बार संसद और विधानसभा में झारखंड की आवाज बुलंद की। उन्होंने आदिवासी अधिकार, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, और सामाजिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया।

उनके निधन से झारखंड ने एक युगपुरुष को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।

 

Related Articles

close