आतंकी हमले का LIVE VIDEO: पहलगाम आतंकी हमले का सबसे खतरनाक वीडियो आया सामने, देखिये खूंखार आतंकी की करतूत

LIVE VIDEO of terrorist attack: The most dangerous video of Pahalgam terrorist attack surfaced, see the act of the dreaded terrorist

Pahalgam News Update : मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर कई चौकाने वाली जानकारी आयी है। आतंकी हमले का एक VIDEO सामने आया है। जिसमें आतंकियों की खौफनाक करतूतें साफ नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों को घुटनों के बल बैठाया। उन्होंने पर्यटकों का सिर भी झुकवाया और इसके बाद गोली मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही नहीं आतंकियों ने बॉडीकैम पहने हुए थे। हमलावरों ने इस पूरे हमले की वीडियोग्राफी की थी। आतंकियों ने महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कर दिया था। इसके बाद चुन-चुनकर लोगों को मारा गया। कुछ लोगों को दूर से गोली मारी गई जबकि बाकी को पास से गोली मारी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वीडियो में हमले का भयावह मंजर कैद हो गया है। वीडियो इतना भयावह है कि उसे दिखा पाना संभव नहीं है। आतंकियों ने जिस तरह का कृत्य किया, उससे ISIS जैसे हैवान आतंकी संगठन की याद दिला दी। यूं तो हमले के दौरान के कई वीडियो सामने आये हैं, लेकिन जो नया वीडियो आया है, वो काफी डरावना है।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

खबरें तो ये भी आ रही है कि आतंकियों ने गोलियां चलाने से पहले उनके नाम पूछे, धर्म पूछा, कुछ लोगों को कलमा पढ़ने को कहा, तो कुछ को आजान बोलने कहा। कुछ लोगों के कपड़े भी उतरवाये गये। जिन लोगों के शव मिले हैं, उनमें से कई लोगों के पैंट उतरे हुए थे। हालांकि ऐसा क्यों किया गया, ये बड़ा सोचनीय है।

 

दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिमसें आतंकी कत्लेआम मचा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आतंकी अपने हाथों में ऑटोमैटिक गन लिए पहलगाम ग्राउंड में पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। इस हमले में कुल 28 लोगों को आतंकियों ने मार डाला था। कहा जा रहा है कि पांचों आतंकियों ने पहलगाम ग्राउंड में लगभग 10 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग की थी।

 


वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों के हाथों में ऑटौमैटिक गन हैं और वे पहलगाम ग्राउंड में टूरिस्ट पर हमला कर रहे हैं। वीडियो में गोली चला रहा आतंकी पाकिस्तानी मूल का है। ये आतंकी अपने कुछ साथियों के साथ POK से भारत की सीमा में दाखिल हुआ था। इसके साथ आया एक आतंकी एनकाउंटर में मारा गया। पहलगाम में कुछ आतंकी पेड़ पर भी चढ़े हुए थे, जो अचानक कूदकर सैलानियों पर हमला करने लगे थे।

 

खबरें ये भी मिल रही है कि आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी। हमलावर ने हमले के लिए बैसरन को इसलिए चुना क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी।

Related Articles

close