लोहरदगा: CRPF जवान ने सर्विस राइफल से मारी गोली, एक माह पहले ही छुट्टी बिताकर गांव से लौटा था

लोहरदगा: जिले के केकरांग पिकेट में तैनात सीआरपीएफ-158 बटालियन के जवान 38 वर्षीय जगदीश प्रसाद मीणा ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने केकरांग पिकेट में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. सीआरपीफ – 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वह एक माह पहले ही 15 दिन की छुट्टी बिताकर गांव से लौटा था. मृतक जगदीश प्रसाद मीणा मूल रूप से राजस्थान के टोंक का निवासी था. सीआरपीफ – 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने मृतक ने जवान को सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की. मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रांची से एयरलिफ्ट कर राजस्थान भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close