आशिक ने किया ऐसा कांड कि एग्जाम सेंटर में ही लग गय गयी हड़कड़ी… गर्लफ्रेंड की मां ने …

जमुई। प्रेमिका की शादी में विलेन बनना आशिक को महंगा पड़ गया। परीक्षा सेंटर से ही आरोपी प्रेमी सीधे हाजत में पहुंच गया। मामला खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर का है जहां के रहने वाले एक सिरफिरे शख्स ने अपनी प्रेमिका की आपत्तिजनक हालात वाले तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद वायरल कर दिया. मामले में प्रेमिका की मां की तहरीर पर टाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगोंबदर के रहने वाले निवास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को डीएसएम कॉलेज से उस समय गिरफ्तार किया जब वह परीक्षा देने आया था।

शंभु जमुई में रहकर शहर के एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करता था। इस दौरान बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भी कोचिंग में पढ़ाई के लिए आती थी। दोनों में प्यार हो गया। एक दिन दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। दोनों ने इसकी जानकारी अपने-अपने स्वजन को दे दी। स्वजन भी बच्चों की खुशी के लिए दोनों की शादी के लिए राजी हो गए। बात लगभग तय हो चुकी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों परिवार वालों के बीच कलह हुई और प्रेमी जोड़े का रिश्ता शादी के बंधन से पहले ही टूट गया। उसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की की शादी नहीं चल सकी। आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने ही उसकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल की थी और उसी कारण शादी टूटी है। मामले में टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने अब आरोपी निवास कुमार को बीए पार्ट-3 का परीक्षा देने के दौरान DSM कॉलेज झाझा से गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

इधर, गिरफ्तार प्रेमी का आरोप है कि इसी खुन्नस में आकर प्रेमिका की मां ने बेटी का अश्लील तस्वीर वायरल करने का झूठा आरोप लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा प्रेमी युवक निवास कुमार को बीए पार्ट-3 का परीक्षा देने के दौरान डीएसएम कालेज झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close