…तो जायेगी नौकरी: अवैध संबंध बनाया या लिया तलाक, तो नौकरी से कर दिया जायेगा बर्खास्त, यहां जारी हुआ कर्मचारियों पर सख्त नियम

न्यूज डेस्क
अगर अवैध संबंध बनाया या फिर अपने पार्टनर से तलाक लिया, तो नौकरी से बर्खास्त कर दिया जायेगा। चीन की एक कंपनी ने शादी के मनमर्जी वाले रिश्ते पर बैन लगा दिया है। कंपनी ने अपने नियम में साफ कर दिया है कि कंपनी का कोई भी कर्मचारी अपनी पत्नी या पति को तलाक नहीं देगा। कंपनी ने स्पष्ट तौर पर अल्टीमेटम दिया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा।
इतना ही नहीं, कर्मचारियों को कड़े नियम के बारे में जानकारी देने के बाद कंपनी ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि सभी कर्मचारी नियमों का पालन करे और परिवार में अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रखने के अलावा अच्छे कर्मचारी बनने की कोशिश करें। इस तरह के नियम चीन के एक झेजियांग स्थित एक कंपनी ने बनाए हैं। यह नियम सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू है।
कंपनी की ओर से बनाए गए नए नियम के तहत विवाहेतर संबंधों वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी से हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा। परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, सभी कर्मचारी जो विवाहित हैं, विवाहेतर संबंध रखने जैसे अशोभनीय व्यवहार से परहेज करें। कंपनी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि पति और पत्नी के बीच प्यार होना जरूरी है। पारिवारिक रिश्ता बेहतर होने से कम्पनी के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।











