पुरी में आज निकलेंगे महाप्रभु के रथ… सुरक्षा के बीच PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू का आया बड़ा संदेश, जानिए क्या कहा?

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली है भीड़; 13 हजार पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी।

पुरी। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। वहीं, लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि रथ यात्रा भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व विनम्रता, सामूहिकता और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करता है। पीएम ने महाप्रभु जगन्नाथ से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए “जय जगन्नाथ” का उद्घोष किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्त और भगवान के मिलन का अद्भुत प्रतीक है, जो आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

इस बीच, भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के भव्य रथ—नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन—पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर पूरी तरह सजकर तैयार हैं। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 13 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ओडिशा पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी के साथ भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की त्वरित प्रतिक्रिया टीमें भी तटीय क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगी। भारी बारिश की संभावना के बावजूद प्रशासन ने रथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close