ममता का छल: बीमार बेटे का बहाना बनाकर पत्नी ने पति को घर बुलाया, फिर भीड़ से करवाया जानलेवा हमला

Mamata's Deceit: Using Her Sick Son as a Pretext, Wife Lures Husband Home—Then Orchestrates Life-Threatening Attack by a Mob

रांची। राजधानी के द्वारिकापुरी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने ही पति को बेटे की बीमारी का हवाला देकर घर बुलाया और वहां पहले से मौजूद लोगों से उसकी बेरहमी से पिटाई करवा दी।

आधी रात का फोन बना जाल, पति सीधे पहुंचा मौके पर
जानकारी के अनुसार, भट्ठी टोली निवासी बबलू सिंह को उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने 17 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे फोन किया। उसने बताया कि उनका पांच साल का बेटा रुद्राक्ष अचानक बीमार हो गया है। बेटे की हालत को लेकर चिंतित बबलू बिना देर किए तुरंत पत्नी के पास पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर पहुंचते ही हमला, 8 से 9 लोगों ने मिलकर पीटा
पीड़ित के मुताबिक, जैसे ही वह पत्नी के घर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद 8-9 युवक-युवतियों ने उस पर हमला कर दिया। सभी ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला अचानक और योजनाबद्ध तरीके से किया गया बताया जा रहा है।

किसी तरह बचकर पहुंचा थाने, दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद बबलू सिंह किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसने नामकुम क्षेत्र के गोपाल राई समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में सामने आ सकते हैं नए तथ्य
चुटिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close