‘मजदूरों की सुरक्षा हित से खिलवाड़ करना बंद करे प्रबंधन’….HMS के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन…..दिया अल्टीमेटम

बोकारो। क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ ने आज बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधन कार्यालय धमन भट्ठी पर जोरदार प्रदर्शन किया। एचएमएस की शिकायत थी कि नये-नये नियम बनाकर लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इस्पात संयंत्र के धमन भट्ठी विभाग मे प्रबंधन के मजदूर विरोधी एवम् तानाशाही नीति पर नाराजगी जताते हुए एचएमएस ने कहा है कि अगर प्रबंधन ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो संघ की तरफ से आंदोलन की तरफ बढ़ना पडेगा। प्रदर्शन के पूर्व कोक-ओवन में काम के दौरान दिवंगत कर्मी नन्द कुमार एवम् धमन भट्ठी के मजदूर कलीम अंसारी को श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युनियन के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह प्रबंधन पर जमकर बरसे। प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए श्री सिंह ने तल्ख लहजे मे कहा कि आज प्रबंधन के उच्च अधिकारी नित् प्रतिदिन नये-नये नियम बनाकर मजदूरो के शोषण मे कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्पादन लक्ष्य को बढ़ाकर इंसेंटिव रिवार्ड खत्म करने की साजिश की जा रही है, इन्सेंटिव रिवार्ड का नवीकरण करने मे आना-कानी हो रही है। इन्टरनल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मेन पावर की घोर कमी के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कास्टिंग के समय जे.सी.बी का उपयोग सरासर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। चार्जिंग और स्लैग डम्प यार्ड मे सड़क की हालत देखकर लगता है कि इनको सुरक्षा को ताक पर रख कर मजदूरो की जिंदगी से खिलवाड़ करने मे मजा आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार्जिंग मे एक्जासटर बेमतलब है, प्रदुषण बेहिसाब हो रहा है। शौचालय जो कि बुनियादी जरूरत है, उसका भी सही इन्तजाम नही है। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरो की हालत किसी से छुपी नही है। ठेका मजदूरो की हालत गुलामी के समय की बंधुआ मजदूरी और दास प्रथा से भी बदतर है। सभी फर्नेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। ठेका मजदूर सीधे-सीधे उत्पादन कर रहे है। मगर कारखाने के जोखिम मे काम करने के बावजूद मजदूरो को झारखंड सरकार के भवन निर्माण के मिनिमम वेज से संतोष करना पड़ता है, वो भी मिनिमम वेज उनको पूरा नही मिलता है। अब झारखंड सरकार के मिनिमम वेज से काम नही चलेगा ठेका मजदूरो के लिए सेल वेज लागू करना ही होगा। ठेका मजदूरो के लिए कम से कम पंद्रह लाख रूपये का ग्रुप इन्सुरेन्स की व्यवस्था करना होगा।

ठेका मजदूरो को भी ग्रेच्युटी देना पड़ेगा।नियमित कर्मचारियो की तरह ठेका मजदूरो के लिए सभी प्रकार के भत्ते आवास भत्ता, साइकिल भत्ता, नाइट शिफ्ट एलाउंस के साथ-साथ सभी सुविधा देना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में श्री सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मजदूरो की मांगो पर अविलम्ब वार्ता कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आन्दोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन मे केंद्रीय कमेटी के शशिभूषण, जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल सिंह, संतोष कुमार के साथ-साथ शाखा कमिटी के अध्यक्ष महादेव उरांव, शाखा सचिव मो इरफान, अम्बेदकर, पी.सी.मिस्रा, पप्पू शर्मा, मनोज ठाकुर, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र रजवार, सीएस आजाद, एस एल मोदी, लक्ष्मण चौधरी, एसके सिन्हा, घनश्याम, विजय कुमार, नीलकंठ, एम.एल.महतो के साथ सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close