मंईयां सम्मान योजना : झारखंड सरकार ने महिलाओं को दी 7500 रुपये की सौगात…जानें किन जिलों को मिला लाभ

Maiya Samman Yojana: Jharkhand government gave a gift of Rs 7500 to women... Know which districts got the benefit

महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की एकमुश्त राशि लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है। शनिवार को 10 जिलों के लाभुकों को यह राशि मिली, जिनमें बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं। अन्य जिलों की राशि पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद जल्द खातों में भेजी जाएगी।

फिलहाल, 10 जिलों के लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। रविवार को बाकी जिलों का डाटा अपलोड किया जाएगा, और सोमवार तक सभी लाभुकों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। वहीं कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका बैंक खाता आधार से लिंक न होना है। सरकार ने ऐसी महिलाओं की राशि फिलहाल होल्ड कर दी है। जैसे ही उनका आधार बैंक खाते से लिंक होगा, राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह राशि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को भी अपने राज्यों में महिलाओं से किए वादे पूरे करने चाहिए और झारखंड सरकार के कदमों पर चलना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला दिवस के साथ-साथ होली, बाहा पर्व और ईद जैसे त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे में यह राशि माताओं और बहनों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी और वे खुशी-खुशी त्योहार मना सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close