विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड सरकार से की सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग

MLA Purnima Sahu demanded Jharkhand government to start cervical cancer vaccination campaign

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए राज्य सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने पूरे राज्य में सघन टीकाकरण अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण कर इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है। कहा कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया में महिलाओं के लिए दूसरा सबसे घातक कैंसर बन चुका है और झारखंड में भी इसका खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि हम 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं और इससे बड़ा उपहार महिलाओं के लिए कुछ नहीं हो सकता कि सरकार उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव और वैक्सीन की अधिक कीमत के कारण अधिकांश परिवार अपनी बच्चियों को यह सुरक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। इसलिए सरकार को इस अभियान को निःशुल्क या किफायती बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक पूर्णिमा साहू ने सुझाव दिया कि सरकार निजी कंपनियों, औद्योगिक घरानों और सामाजिक संगठनों से (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी – CSR) के तहत सहयोग लेकर व्यापक स्तर पर यह टीकाकरण कार्यक्रम चला सकती है।

इससे झारखंड की हर बालिका को यह सुरक्षा कवच मिल सकेगा और भविष्य में महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से त्वरित निर्णय लेकर राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग की, ताकि झारखंड की बेटियां स्वस्थ रहें और उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से समय रहते सुरक्षित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close