गिरिडीह और बोकारो में आचार संहिता लागू, डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू

गिरीडीह : डुमरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा होते ही चुनाव की तैयारी शुरु कर दी गई है. गिरिडीह और बोकारो में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बीच न कोई ट्रांसफर पोस्टिंग होगी और ना ही किया योजना का शिलान्यास या उद्घाटन ही. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 8 अगस्त की देर शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डुमरी विस उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके के बीच मतदान और मतगणना कराने की प्रकिया में जुट गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही गिरिडीह और बोकारो में आदर्श अचार संहिता लागू कर दिया गया है और अब दोनों जिलों में ही इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो जिले के दो प्रखंडों के 174 बूथों पर होगा मतदान

इधर, बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड के कुल 174 मतदान केंद्र में डुमरी विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close