रिजल्ट के पहले मां की हुई मौत, मां की फोटो के सामने बिटिया फूट-फूटकर रोयी, मिले थे 90% नंबर

कोटा (राजस्थान) । 10वीं बोर्ड की रिजल्ट में 90 फीसदी नंबर लाकर भी एक बिटिया फूट-फूटकर रोयी। दरअसल जिन पलों का इंतजार होनहार गौरा शर्मा कर रही थी, वो पल तो आया, लेकिन उस पल की खुशियां बांटने वाला कोई नहीं था। दरअसल गौरा शर्मा की मां की 18 दिन पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। गौरा शर्मा की मां को सबसे ज्यादा अपनी बेटी की रिजल्ट का इंतजार था, लेकिन रिजल्ट देखने के लिए वो जिंदा नहीं थी।

दरअसल कोटा के रामपुरा इलाके की रहने वाली गौरा कुमारी शर्मा को 89.67 फीसदी नंबर आये हैं। पिता का बिजनेस बंद हो गया तो मां ने पढ़ाया। बेटी ने भी खूब मेहनत की, लेकिन रिजल्ट से 18 दिन पहले मां की मौत हो गई। अब अपना रिजल्ट हाथ में लिए बेटी मां की तस्वीर को देख भावुक हो गई। गौरा कुमारी शर्मा को कुल 538 नंबर आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरा बताती है कि मां ने परीक्षा के दौरान साथ बैठकर पढ़ाया, जो मां उसे बड़ा अफसर बनते हुए देखना चाहती थी। अब वह इस दुनिया में नहीं है। रिजल्ट आया तो गौरा अपनी मां की फोटो के सामने खड़ी हो गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए। गौरा ने साइंस में 96, मैथ्स में 88 नंबर हासिल किए हैं।

कोरोना काल में घाटा होने से पिता का व्यवसाय बंद हो गया। मां मंजू ही पढ़ाई और घर का खर्च चलाया करती थी। गौरा तीन बहनें और एक भाई है। परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ी तो प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में पढ़ाने भेजा। 16 मई को रामपुरा इलाके में जयपुर गोल्डन के पास एक रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मंजू की मौत हो गई थी। गौरा को भी चोटें आई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close