Motion Sickness: सफर में क्यों आती है उल्टी? जानिए इसके वजह और रामबाण उपाय

Hpbl ब्यूरो: अक्सर लोगों को कार या बस में सफर के दौरान में जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत होती है जिसे मोशन सिकनेस कहते हैं।

सफर के दौरान अगर आपको भी उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो समझ जाइए कि आपको मोशन सिकनेस की समस्या है। ट्रिप के शौकीनों को नए-नए जगह एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगता है लेकिन ट्रिप पर जाने वाले कई लोगों के साथ मोशन सिकनेस की समस्या होती है। मोशन सिकनेस यानी सफर के दौरान उल्टी या जी मिचलाना। कई लोगों का मानना है कि लंबे समय के बाद सफर पर निकलने से ऐसा होता है। लेकिन यह समस्या उन लोगों के साथ भी है जो हमेशा जाते रहते हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान उल्टी रोकने की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी उल्टा हो ही जाती है। आपको बता दें कि मोशन सिकनेस कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन व्यक्ति सफर के दौरान इससे परेशान हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोशन सिकनेस के लक्षण

उल्टी होना

चक्कर आना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलस आना

थकावट होना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट में दर्द

अपच

चिड़चिड़ापन

बीमारी जैसा महसूस करना

सिर दर्द

सफर के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

सफर के दौरान अक्सर लोग टाइमपास के लिए किताब पढ़ना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको सफर के दौरान मोशन सिकनेस की समस्या होती हैं तो किताब ना पढ़ें।

सफर के दौरान जी मचलने या चक्कर जैसा लगने पर कोल्ड ड्रिंक, अदरक, मिंट, कैंडी चिंगम आदि के सेवन से आराम मिल सकता है।

कुछ लोग अक्सर बिना खाए सफर पर निकल पड़ते हैं। उन्हें मोशन सिकनेस अधिक होता है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप बहुत हैवी डाइट लें। याद रखें कि हमेशा कहीं जाने से पहले घर से हल्का नाश्ता करके ही निकले। खाली पेट ना रहे।

किसी भी बड़े वाहन के पीछे की सीट पर बैठने से बचे। पीछे की सीट पर गति का एहसास अधिक होता है। इस तरह आप कार में फ्रंट सीट पर ही बैठे।

ज्यादा दिक्कत होने पर गाड़ी की खिड़की का शीशा खोल दें। बाहर की ओर मुंह करके बैठे। ताजी हवा मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

इन चीजों का कर सकते है सेवन

अगर आपको सफर के दौरान उल्टी मिलती चक्कर ही समस्या हो रही हो तो आप नींबू कोल्ड ड्रिंक अदरक पेमेंट का सेवन करें आपको आराम मिलेगा

इसके अलावा आप लोगों को भून कर पीस लें और किसी डिब्बे में भरकर रख लें जब भी सफर पर जा रहे हो साथ लें जाए। उल्टी जैसा मन हो तो सिर्फ एक चुटकी मात्रा में चीनी या काले नमक के साथ ले और चूसते रहें।

Related Articles

close