“मेरा बाप दारोगा है, मेरी मर्जी कहीं भी खड़ी करूं गाड़ी” धौस दिखाते हुए युवक भिड़ा ट्रैफिक जवान से…जानिये फिर …

मोदीपुरम । “मेरा बाप दारोगा है- मैं कहीं भी खड़ी करूं कार” दारोगा के बेटे ने दबंगई दिखायी, तो ट्रैफिक पुलिस का जवान भी उससे भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इधर, दारोगा को बेटे की करतूत का पता चला, तो भागते हुए जवान के पास पहुंचा और माफी मांगकर किसी तरह से मामले को रफा दफा किया। मामला उत्तर प्रदेश के मोदीपुरम के दिल्ली-देहरादून हाईवे के रोहटा फ्लाईओवर के नीचे का है। चेकिंग के दौरान दारोगा के बेटे और ट्रैफिक सिपाही के बीच विवाद हो गया और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान वैगनआर कार फ्लाईओवर के पास पहुंची और बीच सड़क पर खड़ी कर दी। ट्रैफिक सिपाही ने सड़क से गाड़ी हटाने के लिए कहा। तो युवक दबंगई पर उतर आया। खुद को दारोगा का बेटा बताते हुए युवक ने ट्रैफिक जवान से अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद सिपाही ने चालान काटने को कहा। इस पर दोनों में गाली गलौज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में खींचतान होने लगी। कुछ लोगों ने समझाने पर दोनों पक्ष अलग हो गए और युवक चला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान ट्रैफिक सिपाही पास ही शोभापुर चौकी पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को प्रकरण बताया। थोड़ी देर बाद युवक पिता संग कार से वापस आया। युवक के पिता ने खुद को यूपी पुलिस में दारोगा बताया। सभी ने दारेागा के बेटे की गलती बताई। इसके बाद दारेागा ने ट्रैफिक सिपाही से शर्मिंदगी जाहिर करते हुए सारी बोला। इसके बाद सिपाही ने भी कोई कार्रवाई न करने की बात कह दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close