पड़ोसियों ने पति-पत्नी को जिंदा जलाया: जमीन विवाद में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग…. पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बिहार। बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पति पत्नी को जमीन विवाद के मामले में जिंदा जला दिया गया है। जिसकी वजह से पत्नी की मौत हो गई है और वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है । उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।घटना चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड नंबर 8 की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोस के कुछ लोगों से संपत्ति बिबाद चल रही थी उसी स्थिति में घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पड़ोसी ने पहले भी कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दायर किया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था, इस स्थिति में एक बार फिर बीती शाम पेट्रोल छिड़कने का आरोप लगाया गया है जिसके लिए परिजनों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर भेज दिया है और आई करवाई में जुट गई है। वहीं घायल के भाई राजेश यादव का कहना है कि चकिया थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय यादव और उनकी पत्नी झालो देवी देर शाम अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दबंग रमेश यादव और उनके अन्य सहयोगियों के साथ दुकान में पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। दुकान में बैठे दंपति आग लगने से जिंदा जलने लगे। तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close