OMG धोनी के पास है इतना पैसा: माही की कमाई जानकर फटी रह जायेगी आंखें, जानिये IPL से लेकर विज्ञापन और अपनी एक फोटो तक कितना लेते हैं पैसा

Mahendra Singh Dhoni Net Worth: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खेलप्रेमियों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ है। धोनी का ब्रांड वैल्यू आज भी दूसरे क्रिकेटरों की तुलना में काफी ज्यादा है। IPL चल रहा है। इस सीजन में धोनी का ज्यादा कमाल तो नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू अब भी लगातार बढ़ रही है। देश के सबसे अमीर खिलाडि़यों में शामिल धोनी की नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये को भी पार कर गई है।

ऐसा नहीं है कि माही ने ये सारा पैसा खेल से ही कमाया है, धोनी ने कई दूसरे सेक्टर से भी पैसे कमाये हैं। धोनी की फार्मिंग बिजनेस के अलावे भी कई और भी बिजनेस हैं जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता है। धोनी Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाते हैं। एक स्पोैर्ट्स कंपनी भी है। इसके अलावा करोड़ों के विज्ञापनों की डील भी उनके पास है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धोनी की कमाई इतने पर ही नहीं रुक जाती है, उन्होंेने तमाम और भी कई बिजनेस चला रखे हैं, जो हर साल करोड़ों रुपये देते हैं। एमएस धोनी को आईपीएल 2023 सीजन में खेलेने के लिए 12 करोड़ रुपये मिले हैं। यानी उन्हें एक मैच में खेलने के लिए 85.87 (Dhoni IPL Income) लाख रुपये मिलते हैं।

बता दें कि आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जिनकी सैलरी 16 करोड़ रुपये है। साल 2008 से लेकर 2023 तक माही ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के जरिए 176 करोड़ रुपये की कमाई की है। वो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट अपलोड करने के भी मोटे पैसे वसूलते हैं। माही भी इसका खूब लाभ उठाते हैं। इंस्टाग्राम के जरिए किसी विज्ञापन का प्रचार-प्रसार करने के लिए वो प्रति पोस्ट, 1.5-2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रिकेट खेलने के अलावा विज्ञापन के जरिए भी एमएम धोनी ने खूब संपत्ति अर्जित की है। वो प्रति दिन विज्ञापन शूटिंग के लिए 4-6 करोड़ चार्ज करते हैं। विज्ञापन शूट के जरिए वो सलाना 30-50 करोड़ रुपये कमाते हैं। बता दें कि वो सीएसके के सह मालिक भी हैं, जिसमें उनकी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

धोनी का है ग्लोबल स्कूल
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्यार नडेला के साथ मिलकर बैंगलोर में एमएस धोनी ग्लोटबल स्कूंल खोला है. इंग्लिश मीडियम के इस स्कूाल में CBSE पाठ्यक्रम से पढ़ाई होती है. यहां एक्सुपर्ट की सलाह और उनके मार्गदर्शन पर सिलेबल तैयार किया जाता है, जिससे छात्रों को कम्पहटीशन पार करने में आसानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धोनी का होटल बिजनेस भी है
महेंद्र सिंह धोनी खुद का होटल भी चलाते हैं. हां, ये 5 स्टा र होटल तो नहीं है, लेकिन इसमें रुकने के लिए हर कोई उत्सा्हित दिखता है. यह होटल रांची में स्थित है, जो धोनी का होमटाउन भी है. इसका नाम होटल माही रेजीडेंसी है, जो तमाम ऑनलाइन प्लेिटफॉर्म पर भी मौजूद है. मसलन आप इस होटल में Airbnb, Oyo और Make My Trip के जरिये बुकिंग करा सकते हैं।

धोनी ने फूड सेक्टर में भी किया है इनवेस्ट
महेंद्र सिंह धोनी ने कई जगह निवेश भी किया है. उन्होंपने 7Ink Brews में निवेश किया है, जो एक बेवरेज ब्रांड है. इसके अलावा चॉकलेट की कंपनी में भी पैसा लगाया है, जो कॉप्टउर 7 नाम से बाजार में चॉकलेट बेचता है. चॉकलेट ब्रांड का यह नाम धोनी के मशहूर हेलीकॉप्टजर शॉट पर रखा गया है. इन सभी बिजनेस से धोनी को मोटी कमाई होती है।

इन कंपनियों में महेन्द्र सिंह धोनी ने किया है निवेश…
महेन्द्र सिंह धोनी ने खाताबूक, प्री-ओन्ड कार, ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म कार्स-24, प्रोटीन फूड स्टार्टअप जैसी कंपनियों में निवेश किया है. इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी कड़कनाथ चिकन की फार्मिंग करते हैं. दरअसल, यह चिकन काफी महंगा होता है. महेन्द्र सिंह धोनी के पास रांची के अलावा देहरादून में आलीशान घर है. रांची की बात करें तो इस शहर में 43 एकड़ का फॉर्महाउस है. साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी के पास कई लग्जरी और महंगी कारों और बाइक्स का शानदर कलेक्शन है. इन सबके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल से करोड़ों रूपए की कमाई करते हैं. आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं.

Related Articles

close