20 हजार घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार : ACB को देखते ही नोटों की गड्डी थमा दी अपने साथी, लेकिन जूनियर इंजीनियर की ACB ने निकाल दी सारी चालाकी

जींद। हरियाणा के जींद में जूनियर इंजीनियर को घूस लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला हरियाणा के जींद की है। जहां पंचायत विभाग के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार को ठेकेदार से 20 हजार रूपये रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जेई को जैसे ही शक हुआ, कि वो ACB के ट्रैप में आने वाला है, उसने तुरंत ही अपने एक सहयोगी को पैसे थाम दिये, जो पैसे लेकर वहां से भाग गया।
लेकिन, मुस्तैद एसीबी की टीम ने अपनी नजर से पैसे लेते जूनियर इंजीनियर को देखा था, ऐसे में जूनियर इंजीनियर के हाथ धुलवाये गये, तो उसका हाथ का रंग लाल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव किनाना में अंबेडकर भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी शिकायत में बताया कि पंयायती विभाग की तरफ उसे पांच लाख रुपए बकाया रहते हैं। इस राशि के बिल पास करने की एवज में पंचायती विभाग का जेई कृष्ण 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के बाद एसीबी ने उसे पकड़ने का जाल बुना और छापे के लिए शिकायतकर्ता ठेकेदार को 500-500 रुपए के 40 नोट हस्ताक्षर करवाकर और पाउडर लगाकर दे दिए। संपर्क साधने पर जेई कृष्ण कुमार ने ठेकदार को जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में बुला लिया। रिश्वत की राशि देते वक्त जेई कृष्ण कुमार को शक हो गया। उसने रिश्वत की राशि दूसरे व्यक्ति को थमा दी, जो वहां से राशि लेकर चलता बना। टीम ने जेई को काबू कर उसके हाथ धुलवाए तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया। पुलिस घूसखोर से पूछताछ कर रहा है।











