स्थापना दिवस मौके पर रांची रेंज के DIG सहित 36 पुलिसकर्मी व अधिकारी पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

रांची । 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के 36 पुलिसकर्मियों व पदाधिकारीयों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पदाधिकारीयों व पुलिसकर्मियों का चयन पुलिस मुख्यालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने किया है और इसके अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी गई है।

इनमें सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह, रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक दिए जाने की अनुशंसा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन तीन श्रेणियों में पदक से सम्मानित करने के लिए पुलिसकर्मियों- पदाधिकारी के नाम का चयन किया गया है। उनमें वीरता के लिए दो पुलिस पदाधिकारी को झारखंड मुख्यमंत्री पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो पुलिसकर्मियों को झारखंड राज्यपाल पदक व सराहनीय सेवा के लिए 32 पुलिसकर्मियों- पदाधिकारियों को झारखंड पुलिस पदक दिए जाने की अनुशंसा की गई है। सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह, रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक दिए जाने की अनुशंसा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close