झारखण्ड विकलांग संघ की ऑनलाइन बैठक हुई सम्पन्न, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

ऑनलाइन न्यूज। झारखंड विकलांग संघ की बैठक गूगल मिट के माध्यम से रविवार को आयोजित किया गया। उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता झारखंड विकलांग संघ के संस्थापक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा उर्फ कोरिल कुमार ने किया। उपरोक्त बैठक में पूरे झारखंड राज्य के 100 दिव्यांगजनों ने भाग लिया है।

बैठक में पूर्व दिसम्बर माह में सम्पन्न हुए धरना प्रदर्शन में राज्य सरकार के मंत्रियों एवम विधायकों द्वारा आश्वाशन दिया गया था। राज्य सरकार द्वारा 3 माह के अंदर झारखंड विकलांग संघ की मांगों को पूरा करने के लिए बोला गया था परंतु राज्य सरकार द्वारा अभी तक एक भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पूरे राज्य के मुख्य प्रवक्ताओं में सुषेण दत्ता, अनन्य अग्रवाल,सचिन सोनी, अजीत कुमार, कंचन कुमारी संजू कुमारी , ओम प्रकाश चौहान इत्यादि ने पुन: आंदोलन करने का निर्णय लिया । उपरोक्त बैठक में यशवंत कुमार, सुमित कुमार , अजय कुमार पासवान , सुनीता कुमारी, सरोज कुमार इत्यादि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close