झारखंड में अगले 72 घंटे भारी! 7-9 अप्रैल तक आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट

The next 72 hours will be critical for Jharkhand! An Orange Alert for storms and hailstorms is in effect from April 7 to 9; check for updates before stepping out of your home.

रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

8 और 9 अप्रैल को भी रहेगा असर

8 अप्रैल को भी करीब 17 जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। 9 अप्रैल को भी कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान में गिरावट, फिर बढ़ेगी गर्मी

बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होगी।

हालिया मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान लातेहार में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। खूंटी में 8 मिमी और मेदिनीनगर में हल्की वर्षा हुई। रांची, जमशेदपुर और बोकारो में भी बारिश के हल्के असर देखे गए।
सोमवार को सरायकेला-खरसावां राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में 31.3 और मेदिनीनगर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close