731 शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश : बिना छुट्टी लिये गायब शिक्षकों व कर्मचारियों पर एक्शन, वेतन काटने का दिया गया आदेश

पटना। शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के नाम से ही इन दिनों शिक्षक दहशत में हैं। आये दिन नये-नये फरमान ने शिक्षकों पर एक्शन हो रहा है। ताजा मामले में शिक्षा विभाग की तरफ से सभी अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों में निरीक्षण व्यवस्था को नियमित करने का आदेश जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी से मिली निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 64 अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों के 731 शिक्षकों समेत 23 कर्मचारियो का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये वही शिक्षक और कर्मचारी हैं जो बिना छुट्टी के अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने बिना सूचना ड्यूटी से गायब पाए गए 251 शिक्षकों की सैलरी काटने का फरमान जारी किया है। ये 251 शिक्षक 26 जुलाई को बिना पूर्व जानकारी दिए स्कूलों से अपनी ड्यूटी से गायब थे। इस बीच शिक्षा विभाग ने 1 अगस्त से सभी स्कूलों में निरीक्षण अभियान को तेज करने का निर्देश सभी जिलों के DEO को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक ऐसे शिक्षकों के खिलाफ केके पाठक ने कड़ी कार्रवाई की है जो बिना सूचना के या फिर बिना छुट्टी लिए ही छुट्टी करते रहे हैं। ऐसे सैकड़ों शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश आईएएस केके पाठक द्वारा दिया गया है। वहीं एक नये आदेश के तहत अब आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को भी पढ़ाना पड़ेगा. इस नियम को लागू करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। निर्देश के मुताबिक शिक्षकों को आंगनबाड़ी में 1 से दो दिन पढ़ाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close