Health Tips: चाय के साथ पराठा आप भी खाते हैं ? शरीर के लिए जहर है ये नास्ता, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

Morning Snacks : सुबह की शुरुआत अधिकांश लोग चाय के साथ करते हैं। चाय के साथ अगर पराठा मिल जाता है, तो हम इसे शानदार नास्ता कहते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता है कि चाय के साथ पराठा का कांबिनेशन शरीर के लिए कितना खतरनाक है। फिर चाहे वह आलू का हो या प्याज, गोभी या पनीर का। मक्ख न वाले इन स्टिफ पराठों का स्वारद बहुत अच्छात तो लगता है, लेकिन ये शरीर के लिए मीठे जहर के समान है। क्या आप जानते हैं कि चाय और पराठे का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कितना हानिकारक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर आप भी सुबह की जल्दबाजी में चाय-पराठा खाकर अपना काम चला लेते हैं, तो बता दें कि सेहत के लिहाज से इन दोनों चीजों का मेल बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इससे एसिड रिफ्लक्स की परेशानी पैदा हो सकती है। दूध से बनी चीजों के साथ तेल में तला पराठा काफी हैवी मील साबित होता है, जिसे पचाने के लिए आंतों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाय के साथ पराठे का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई शोध में इस बात का प्रमाण मिलता है कि चाय में पाया जाने वाला फेनोलिक नामक रसायन आयरन के स्तर को नुकसान पहुंचाता है और इसके अवशोषण को बाधित कर देता है। ऐसे में, जो लोग पहले ही खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए तो ये फूड कॉम्बिनेशन एक स्लो पॉइजन जैसा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाश्ते में प्याज, गोभी, आलू या पनीर का पराठा, टेस्टी तो बहुत लगता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्प्शन में बाधा पैदा कर सकता है? दरअसल, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाय में पाया जाने वाला टैनिन नामक पदार्थ प्रोटीन से मिलकर एंटी न्यूट्रिएंट्स के तौर पर काम करने लगता है और प्रोटीन के पाचन को भी काफी हद तक स्लो कर देता है, जो कि सेहत के लिए किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।

ध्यान रहे, हम यहां आपको चाय या पराठे का सेवन बंद करने के लिए नहीं कह रहे हैं। आपको बस करना ये है कि दोनों चीजों के बीच में कम से कम एक घंटे का गैप रखना है। साथ ही, डॉक्टर्स बताते हैं कि दिन की शुरुआत चाय के साथ करने से बेहतर है नींबू और शहद या फिर सादा गर्म पानी के सेवन से दिन की शुरुआत करें।

Related Articles

close