यात्रीगण कृप्या ध्यान देवें: दिवाली-छठ में जाना है घर, तो शुरू हो रही है ये स्पेशल ट्रेन, फटाफट करा लें अपना रिजर्वेशन

रांची। दीपावली और छठ में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें की शुरुआत करने जा रही है। ये ट्रेनें नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेंगी। भारतीय रेलवे ने सीधे तौर पर पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए नई ट्रेनें शुरू करने का प्लान किया है।

इन रूटों पर जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं, उनमें अलग से कुछ बोगियां जोड़ी जाएंगी. इससे त्योहार के सीजन में ट्रेन में यात्रियों की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा। त्योहारों में नई ट्रेनों की शुरू करने की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से खास सुविधा दी जा रही है. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट पर ट्रेनों की एक लिस्ट भी जोड़ी हुई है. रेल मंत्री ने जिन ट्रेनों की लिस्ट ट्वीट की है. वह ट्रेनें 19 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन स्पेशल ट्रेनों की भी शुरुआत
इसके साथ ही भारतीय रेलवे की ओर से कई और अन्य स्पेश ट्रेनों की शुरुआत की गई हैं. जो कि त्योहारों को ध्यान में रख कर शुरू की जा रही है. 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकीं ट्रेनें इस प्रकार है. जो कि त्योहारों के बाद तक चलती रहेंगी.
• ट्रेन संख्या 05008: ये ट्रेन 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगी. जो कि अमृतसर से गोरखपुर तक जाएगी.
• ट्रेन संख्या 04678: ये ट्रेन 25 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच चलेगी. जो कि फिरोजपुर से पटना जंक्शन तक जाएगी.
• ट्रेन संख्या 04012: ये ट्रेन 7 नवंबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी. जो कि नई दिल्ली से दरभंगा तक जाएगी.
• ट्रेन संख्या 04488: ये ट्रेन 4 नवंबर से 25 नवंबर के बीच चलेगी. जो कि आनंद विहार से गोरखपुर तक जाएगी.
• ट्रेन संख्या 05558: ये ट्रेन 22 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच चलेगी. जो कि आनंद विहार से जयनगर तक जाएगी.
• ट्रेन संख्या 05522: ये ट्रेन 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी. जो कि आनंद विहार से रक्सौल तक जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close