स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंच रहे मरीज..संस्था कर रही जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था..

जमशेदपुर जिले के टेंटोपोसी पंचायत के उगमा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन यूनिक सल्यूशन के द्वारा किया गया। शिविर में ग्रामीणों का नेत्र, मोतियाबिंद, बाबासीर, हाइड्रोसील ,पथरी इत्यादि रोगों का जांच किया गया।

जांच शिविर में कुल 85 ग्रामीणों का जांच किया गया जिसमें 18 मोतियाबिंद 04 बाबासीर और 02 हाइड्रोसिल के मरीजों का चयन हुआ है। चयनित मरीज का मुफ्त इलाज संस्थान की ओर से कराया जाएगा।

इस शिविर में संस्थान की ओर से कुलदेव महतो सुपरवाइजर विमल महतो टेंटोपोसी पंचायत कोऑर्डिनेटर कल्पना महतो, छुटु सिंह सरदार , कार्तिक सिंह सरदार, भगत सरदार, सिडु महतो, वीर सिंह हो, अजय सरदार, मालती देवी, के अलावा उगमा, हिदीबीली, बेंहचीडिह, डुंगरीडिह गांव के ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया स्वास्थ्य जांच शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से डॉ शीली महाकुड, मौसमी चंद्रा उपस्थित थे











