थाना प्रभारी पर गिरी गाज : SP ने किया निलंबित, ये है आरोप

पलामू : जिले के पांकी थाना प्रभारी रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पाकी थाना प्रभारी पर एक गिरफ्तार वारंटी को पकड़ कर छोड़ने का आरोप है. लापरवाही बरतने पर एसपी ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की है.

बता दें कि पलामू के नावा बाजार थाना में एनडीपीएस की धाराओं में पिपराटांड़ के रहने वाले बिट्टू पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी. एफआईआर के बाद आरोपी कई महीनों से फरार था. नावा बाजार थाना की पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी लिया था. इस वारंट की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को भी मिली थी. पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने वारंटी को पकड़ लिया था. इस दौरान वारंटी का वाहन भी पकड़ा गया था. वारंटी को पकड़कर थाना लाया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे मामले में वरीय अधिकारियों ने पांकी और पिपराटांड़ थाना से जानकारी मांगी… वरीय अधिकारियों ने जांच में पाया कि वारंटी को पकड़ कर छोड़ा गया है. पुलिस के पास जानकारी थी कि वारंटी गंभीर धाराओं में फरार है. इसके बावजूद उसे छोड़ा गया है. जांच के बाद पांकी थाना प्रभारी रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में थाना प्रभारी रंजीत कुमार का मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है. रंजीत कुमार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और पांकी थाना में वह पिछले एक वर्ष से तैनात थे. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है, आगे की जांच जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close