Police Transfer : SSP ने 4 थाना के थानेदारों का किया तबादला,आदित्य कुमार बने धनबाद थाना के ASI

धनबाद : धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने आज शनिवार को जिले के चार थाना के थानेदारों को तबादला कर दिया है। प्रदीप राणा को सुदामडीह, मनीष कुमार को बोरागढ़, नवल प्रकाश को कपूरिया और मुकेश कुमार को धनुआडीह थाना का प्रभारी बनाया गया है। बोरागढ़ के प्रभारी सौरभ चौबे और कपूरिया के विभूति देव को ssp ने पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया है। वहीं धनुआडीह प्रभारी को बैंक मोड़ और सुदामाडीह प्रभारी आदित्य कुमार नायक को धनबाद थाना का ASI बनाया गया है।










