झारखंड में बड़ी भर्ती की तैयारी: 9362 सिपाही पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया…जानें कब आएगा विज्ञापन

Preparations Underway for Major Recruitment in Jharkhand: Selection Process for 9,362 Constable Posts to Begin Soon... Find Out When the Official Advertisement Will Be Released.

रांची से युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार पुलिस विभाग में खाली पदों को भरने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की सीधी भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है।

भर्ती प्रक्रिया में तेजी, रोस्टर तैयार कर भेजा जा रहा विभाग को
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी रिक्त पदों का विवरण और आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया है। अब इसे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोस्टर को नियमों के अनुसार तैयार किया गया है ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी बाधा न आए। जैसे ही विभागीय मंजूरी मिलेगी, प्रस्ताव को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जाएगा।

इसके बाद संभावना है कि अगले कुछ महीनों में आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
इस भर्ती के जरिए जिला पुलिस और विशेष इकाइयों में लंबे समय से चली आ रही सिपाहियों की कमी को पूरा किया जाएगा। इससे राज्य में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

पहले भी रुकी थी भर्ती प्रक्रिया, अब नई नियमावली से होगा काम
पहले सिपाही भर्ती के लिए कुल 4,919 पदों पर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें विभिन्न जिलों के नियमित और बैकलॉग पद शामिल थे। इसके लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए थे, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस बार नई नियमावली के तहत पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी ताकि भर्ती को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर, तैयारियों का समय शुरू
इस भर्ती को झारखंड के हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। अब सबकी नजरें आधिकारिक नोटिफिकेशन और परीक्षा प्रक्रिया की घोषणा पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close