उग्रवादियों का उत्पाद : कोलियरी कंप्यूटराइज्ड कांटा घर में लगाई आग, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट

लातेहार : जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन डीवीसी की महत्वाकांक्षी तूबेद कोलियरी में जेएलटी के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बीती रात झारखंड लाल टाइगर नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़ते हुए कोलियरी के सबसे कीमती एवं महत्वपूर्ण कंप्यूटराइज्ड कांटा घर को फूंक डाला. वहीं तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कोलियरी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग दो घंटे तक पिटाई की.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधा दर्जन हथियारबंद वर्दीधारियों ने जोहार झारखंड, जय झारखंड, झारखंड लाल टाइगर संगठन जिंदाबाद का नारा लगाया. साथ ही कोलियरी कर्मियों को धमकी . कहा कि बिना संगठन को मैनेज किये, अगर कोलियरी चलता है तो इससे भी बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहना. उग्रवादियों ने कांटा घर के कर्मचारी ताज अंसारी और सोनू कुमार की जमकर पिटाई की. उग्रवादियों की पिटाई से घायल दोनों कांटा कर्मियों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई. वहीं कोलियरी में तैनात इंडिगो फोर्स के जवानों की भी जमकर पिटाई की गयी. पिटाई होते देखकर अन्य कर्मी और जवान भी वहां से भाग गये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल रविवार की देर रात लगभग 1:00 से 2:00 के बीच लगभग 9 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी कांटा घर के पास पहुंचे थे. उग्रवादियों ने कांटा घर में मौजूद एक गार्ड की पिटाई की और कांटा घर को खुलवाने लगे. कांटा घर के अंदर मौजूद कर्मी ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उग्रवादियों ने पेट्रोल छिड़क कर कांटा घर में आग लगा दी. आग लगने के बाद कांटा घर के अंदर मौजूद कर्मी जान बचाकर बाहर आया. इसके बाद उग्रवादियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

बताया जाता है कि घटना के समय लातेहार जिले के एक प्रखंड में कार्यरत एक प्रखंड कर्मी भी वहां मौजूद था. उग्रवादियों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की और उसके वहां का शीशा भी तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले की भी जांच आरंभ कर दिया है. प्रखंडकर्मी से भी पुलिस आवश्यक जानकारी ले रही है. वहीं कांटा घर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रंगदारी को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

इधर सूत्रों की माने तो कोलियरी से रंगदारी वसूलने की मानसिकता को लेकर अपराधियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है. तुबेद कोलियरी के इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने तथा मोटी रकम की वसूली करने के उद्देश्य से अपराधियों के द्वारा जेएलटी नामक उग्रवादी संगठन बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close