लव मैरिज की मिली सजा : मां ने खुद फिल्मी स्टाइल में कराया बेटी का अपहरण और फिर….

चक्रधरपुर। से एक अजब गजब खबर आ रही है, जहां प्रेम विवाह करने पर अपनी ही बेटी की किडनेफिंग कर दी जाती है। प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी का ही उसके परिवार के लोगों ने अपहरण करा दिया। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस छह महिलाओं, एक मजदूर नेता सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के बाद सभी को रविवार शाम जेल भेज दिया गया। युवक बोकारो का निवासी है।

परीक्षा केंद्र के बाहर से हुई किडनैपिंग

पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह बोकारो निवासी अरुण कुमार चौहान नामक युवक ने आकर सूचना दी कि उसने चक्रधरपुर की अंजली नाग से प्रेम विवाह किया है। वह अपनी पत्नी को लेकर परीक्षा देने के लिए बोकारो से यश प्लाजा एनएच-33 पर आया था। उसकी पत्नी परीक्षा भवन के बाहर थी। अचानक एक कार से आए लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलते तुरंत मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ यश प्लाजा पहुंचे। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच शुरू की तो कार का नम्बर मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच युवक से उसके प्रेम विवाह के भी बारे में जानकारी मिल गई। तत्काल ही सीसीटीवी कैमरा की मदद से लड़की को ढूंढते हुए पुलिस राहरगोड़ा पहुंची और वहां से झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद पूरी कहानी सामने आई । उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया और अपहरण में साथ देने के आरोप में अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की की मां ने ही कराई किडनैपिंग

अंजली की मां लक्खी नाग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंजली पहले बिरसानगर में रहती थी। वहीं से एक फोन कॉल पर उसका सम्पर्क अरुण से हुआ था। बाद में इनका प्रेम संबंध और दोनों ने शादी कर ली। दोनों बोकारो में रहने लगे। राजेश सामंत (राहरगोड़ा), सुलेखा देवी, प्रिया भुइयां, गुड़िया देवी, जलेसवर भुइयां (सभी निवासी हूयमपाईप बस्ती छायानगर लड़की की मां लक्खी नाग (चक्रधरपुर)।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close