Rail Alert: 5 अप्रैल को घर से निकलने से पहले देख लें यह लिस्ट…ट्रैक मेंटेनेंस के कारण थमा इन ट्रेनों का पहिया!

सुरक्षा और सुचारु रेल परिचालन के लिए बड़ा ब्लॉक

देोगढ़। रेल यात्रियों के लिए रविवार 5 अप्रैल को आसनसोल मंडल में बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसी वजह से कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

प्रभावित सेक्शन और ब्लॉक

रेलवे ने बताया कि ट्रैक मेंटेनेंस के लिए निम्नलिखित सेक्शन में ब्लॉक लिया गया है:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • जोरामो–मधुपुर
  • जसीडीह–तुलसीटांड़
  • लहाबन–सिमुलतला
  • जसीडीह–देवघर
  • बासुकीनाथ–दुमका
  • सीतारामपुर–बराचक
  • अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन
  • दुर्गापुर–राजबांध
  • पराज–गलसी
  • मंकर–पानागढ़
  • रानीगंज–निमचा
  • आसनसोल ईस्ट–आसनसोल
  • बराचक–सीतारामपुर
  • चिनपाई–सिउड़ी
  • उखड़ा–काजोराग्राम

इन सेक्शनों में कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

मेंटेनेंस के चलते कुल 28 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें कुछ प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू
  • 63565/63566 जसीडीह–झाझा मेमू
  • 63545/63546 अंडाल–जसीडीह मेमू
  • 63298 झाझा–देवघर मेमू
  • 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू
  • 73481/73484 दुमका–जसीडीह डेमू
  • 63547/63548 जसीडीह–बांका मेमू
  • 63555/63556 आसनसोल–बरकाकाना मेमू
  • 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा मेमू
  • 63511 से 63518 तक बर्द्धमान–आसनसोल सेक्शन की कई मेमू
  • 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू
  • 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू
  • 63531/63534 अंडाल–सैंथिया मेमू

रूट और समय में बदलाव

रेलवे ने बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।

यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी अवश्य लें। विशेषकर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close