Railway Vacancy 2023: रेलवे में इन पदों पर निकली है भर्तियां, जानिये कब तक होगा ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया जाने

नयी दिल्ली। रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है। साउथर्न रेलव ने रेलवे में भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत स्पोर्ट्स पर्सन के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को 28 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी दक्षिणी रेलवे, रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक साइट rrcmas.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी की गई नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2023 है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी, 2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार लेवल 1 – लेवल 5 के तहत वेतन मिलगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी/अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- है। जबाकि, एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी/अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों और ईडब्ल्यूएस से संबंधित उम्मीदवारों के लिए ₹250/- है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close