Rain Alert : आज से दशमी तक झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश….इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी… जानिये आज किन-किन जिले में होगी बारिश

रांची। आज महा अष्टमी की पूजा है, पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा गया है। दो साल बाद भव्य तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है, लिहाजा लोगों के मन में इस बार पूजा को लेकर काफी रोमांच है। लेकिन इस जोश पर बारिश पानी फेरने के मूड में है। आज झारखंड के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी।

झारखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। लिहाजा पूजा आयोजकों के मन में चिंता की लकीरे उमड़ आयी है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब विदाई लेने वाला है, लेकिन 12-15 अक्टूबर के आसपास झारखंड से विदाई के पूर्व प्रदेश का मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है।

  • 4 और 5 अक्टूबर को राज्य के सभी हिस्सों में वर्षा की प्रबल संभावना है।
  • झारखंड के मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी में 03 और 04 अक्टूबर को भारी वर्षा व वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी
  • राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां के साथ साथ देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज व धनबाद में भी 03 से 05 अक्टूबर तक भारी वर्षा व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close