रांची: हे भगवान! बेटे की मौत के 21वें दिन पिता की भी मौत, घर लौट रहे पुलिसकर्मी को बस ने कुचला

Ranchi: Tragedy strikes—father dies 21 days after son's death; policeman run over by bus while returning home.

रांची। बेटे की मौत के 21वें दिन पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो गयी। मामला राजधानी रांची का है, जहां कचहरी रोड स्थित राम मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी नवलकिशोर पासवान (66) की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है। जबकि आरोपी चालक की तलाश जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीछे से टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गई बस

स्थानीय लोगों के मुताबिक नवलकिशोर पासवान सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बस (जेएच-01बीजी-3476) ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि बस चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चालक बस लेकर फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर बस का पीछा किया और कुछ ही देर में वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 दिन पहले बेटे की मौत, अब पिता ने भी तोड़ा दम

यह हादसा परिवार के लिए दोहरे दुख का कारण बन गया है। जानकारी के अनुसार, 4 जून को नवलकिशोर पासवान के बड़े बेटे मनीष कुमार (38) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बेटे के निधन का दर्द परिवार अभी भूल भी नहीं पाया था कि महज 21 दिन बाद सड़क हादसे में पिता की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के मुताबिक बेटे की मौत के बाद नवलकिशोर पासवान काफी मानसिक तनाव में रहते थे। अब परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।

 

सब्जी खरीदकर लौट रहे थे घर

पुलिस के मुताबिक नवलकिशोर पासवान सीएमपीडीआई क्षेत्र के पास से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राम मंदिर के समीप यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।मृतक के बेटे सुशांत कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

 

बस जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी

जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त बस डोरंडा के पारस टोली निवासी मोहम्मद अदल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close